🙏 भजन संग्रह 🙏
॥ ठुमक ठुमक पग धरे रेे कन्हैयो रे, (भजन) ॥
॥ भजन ॥
ठुमक ठुमक पग धरे रेे कन्हैया,
धरे रे कन्हैया - धरे रे कन्हैया
नाचे नन्द लाल नचावे वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥१॥
दूध नहीं पियो वो तो दही नहीं खावे,
माखन मिश्री को बड़ों रे खवीइया,
नाचे नन्द लाल नचावें वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥२॥
कुर्ता नहीं पहने वो पायजामा नहीं पहने,
पिलो पितांबर को बड़ों रे पहनिया,
नाचे नन्द लाल नचावे वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥३॥
खेल नहीं खेले वो खिलौना नहीं खेले,
बंशी का वोतो बडो रे बजाईया,
नाचे नन्द लाल नचावे वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥४॥
साल नहीं ओड़े वो दुशाला नहीं ओड़े,
काली रे कमरियाो को बड़ों रे उड़िया,
नाचे नन्द लाल नचावे वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥५॥
बछड़ो नहीं राखे वो भैस नहीं राखे,
गैया का वो तो बड़ा रे चरैया,
नाचे नन्द लाल नचावे वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥६॥
मथुरा नहीं जावे वो तो गोकुल नहीं जावे ,
वृंदावन में वो तो रास रचैया,
नाचे नन्द लाल नचावे वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥७॥
मिरा नहीं चाहिए वा को रुक्मिणी नहीं चाहिए,
राधे का वो तो बनो रे सैया,
नाचे नन्द लाल नचाावे वा कि मईया,
ठुमक ठुमक पग.......॥८॥